केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के सभी सीमावर्ती जिलों में पुलिस सीमा चौकियों बनाने की अनुमति दी है। इस निर्णय का उद्देश्य सीमाओं और सीमा ग्रिड की रक्षा से संबंधित दूसरी या तीसरी लाईन को बनाना है। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया है कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि पाकिस्तान के ड्रोन या घुसपैठियों के माध्यम से हथियार, गोला-बारुद, विस्फोटक, जाली मुद्रा और नशीले पदार्थ सीमा क्षेत्रों से होकर भारतीय क्षेत्र में न पहुंचे। बारामूला और कश्मीर घाटी के कुपवाडा जिले तथा जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और जम्मू क्षेत्र के पूंछ जिलों में पुलिस सीमा चौकियों को बनाने की मंजूरी दी गई है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...