गृह मंत्रालय ने कल हनुमान जयंती की तैयारी को लेकर सभी राज्यों को परामर्श किया जारी

गृह मंत्रालय ने कल हनुमान जयंती की तैयारी को लेकर सभी राज्यों को परामर्श जारी किया है। मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्‍पन्‍न कराने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले किसी भी कारक की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा है। मंत्रालय ने यह सलाह रामनवमी समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल और बिहार में झड़पों की कथित घटनाओं के कारण जारी की है। इन दोनों राज्यों में रामनवमी के आसपास हिंसा, आगजनी और पथराव की घटनाएं भी हुईं थीं।

Related posts

Leave a Comment