गुजरात सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले समान नागरिक संहिता के कार्यान्वयन के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया है। राज्य के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने आज गांधीनगर में संवाददाताओं को बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने आज हुई अपनी बैठक के दौरान समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
संवाददाता सम्मेलन में मौजूद केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि समिति में तीन या चार सदस्य होंगे और इसकी अध्यक्षता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे। पुरुषोत्तम रूपाला ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए गुजरात सरकार को बधाई देते हुए इसे प्रधानमंत्री की एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा के अनुरूप बताया।
