गुजरात सरकार ने जन्‍माष्‍टमी और गणेश उत्‍सव के लिए कोरोना दिशा-निर्देश जारी किए

गुजरात सरकार ने जन्‍माष्‍टमी और गणेश उत्‍सव के लिए कोरोना दिशा-निर्देश जारी किए

गुजरात सरकार ने जन्‍माष्‍टमी और गणेश उत्‍सव समारोहों के लिए कोरोना वायरस संबंधित प्रतिबंधों में कुछ ढील देने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्‍य सरकार ने जन्‍माष्‍टमी और गणेश उत्‍सव के लिए आठ शहरों में रात के कर्फ्यू में ढील दी है। ये शहर हैं- अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सूरत, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़।

यह निर्णय मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी की अध्‍यक्षता में कोविड-19 महामारी पर गठित राज्‍य कोर समिति की बैठक में लिया गया।

जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर रात का कर्फ्यू आठ प्रमुख शहरों में 30 अगस्‍त से रात 11 बजे के बजाय एक बजे से होगा।

राज्‍य सरकार ने यह भी कहा कि 30 अगस्‍त को दो सौ से ज्‍यादा लोगों को मंदिर परिसर में आने की अनुमति नहीं होगी और पारंपरिक जन्‍माष्‍टमी झांकियों में सीमित संख्‍या में लोग शामिल होंगे।

वहीं गणेश उत्‍सव समारोह के लिए, 9 सितम्‍बर से 19 सितम्‍बर तक रात का कर्फ्यू 12 बजे शुरू होगा।

Related posts

Leave a Comment