श्रीहरिकोटा: गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। इसरो के गगनयान मिशन के पहले टेस्ट मिशन (टीवी-डी-1) का लॉन्च सफल रहा। ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा, “मुझे गगनयान टीवी-डी1 मिशन की सफलता की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।”
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अधिकारियों ने बताया है कि सफल मिशन के लिये परीक्षण यान तैयार किया गया है। इसरो ने भविष्य में मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली है और आज भेजी जाने वाले मानव रहित उड़ान इसी तैयारी का हिस्सा है। गगनयान मिशन के जरिये परीक्षण यान चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन करेगा। प्रक्षेपण के 10 से 15 मिनट पहले बंगाल की खाड़ी में सुरक्षित लैंडिंग का परीक्षण किया जाएगा।