गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा शुरू

उत्‍तराखंड में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गए हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। राज्‍य प्रशासन ने यात्रा को देखते हुए सभी तैयारियां की हैं। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बंदोबस्‍त किया गया है। केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को और बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार को खुलेंगे, जिसके लिए तैयारियां पूरे जोरों पर हैं।

Related posts

Leave a Comment