खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स असम में गुवाहाटी के सरूसाजय खेल परिसर में आज से शुरू हो रहे हैं। इन खेलों का आधिकारिक उद्घाटन समारोह सोमवार को गुवाहाटी में होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से भाग लेंगे।
पुरूषों और महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता के लीग मैच आज शाम शुरू होंगे, जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों की 16 टीमें मुकाबला करेंगी।
पुरुषों का पहला मैच मैंगलोर यूनिवर्सिटी और श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के बीच खेला जाएगा और महिलाओं का पहला मैच गुरु काशी यूनिवर्सिटी और भगत फूल सिंह महिला यूनिवर्सिटी के बीच खेला जाएगा। कुल 20 खेल विधाओं में से कुल 16 खेल स्पर्धाएं गुवाहाटी में और बाकी सारी स्पर्धाएं अन्य उत्तर पूर्वी राज्यों में आयोजित होने वाली हैं। यह कार्यक्रम 11 दिनों की अवधि के दौरान 7 शहरों में 18 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। m