खाद्य प्रसंस्‍करण उत्‍पादों का निर्यात चार खरब डॉलर तक पहुंच सकता है: प्रहलाद सिंह पटेल

खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग राज्‍य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि आगामी वर्षों में खाद्य प्रसंस्‍करण उत्‍पादों का निर्यात चार खरब डॉलर तक पहुंच सकता है। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने पिछले सात वर्षों में मांग-आपूर्ति में अंतर को कम करने तथा खाद्य वस्‍तुओं की बर्बादी रोकने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।

प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि सरकार किसानों और उद्यमियों को तकनीकी और वित्‍तीय समर्थन उपलब्‍ध करा रही है ताकि देश में सस्‍ते और उत्‍कृष्‍ट उत्‍पाद तैयार किए जा सके।

प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्‍सव मनाने के प्रधानमंत्री के आह्वान से देश को बहुत म‍जबूती मिली है। उन्‍होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्‍सव के लिए खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्रालय ने कई गतिविधियों की योजना बनाई है।

Related posts

Leave a Comment