खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा है कि खादी ग्रामोद्योग का कारोबार 1 लाख 34 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया है। पिछले 9 वर्षों के दौरान इसमें 332 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। उन्होंने तेलंगाना में आयोग से विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त लगभग तीन सौ कारीगरों को टूल किट और मशीनें वितरित की। उन्होंने बुनकरों को उद्यमी बनकर दूसरों को रोजगार देने वाला बनने को कहा। उन्होंने मेक फॉर द वर्ल्ड के साथ-साथ मेक इन इंडिया के मंत्र के साथ आगे बढ़ने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत तेलंगाना को सौ करोड़ रुपये जारी किए गए हैं और वानापार्थी जिले के लिए एक रेडीमेड गारमेंट क्लस्टर भी स्वीकृत किया गया है।
Related posts
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...