खरीफ फसलों चावल और मोटे अनाज का बुआई क्षेत्र पिछले साल की तुलना में इस साल बढ़ गया है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार चावल का बुआई क्षेत्र 345 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 360 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। मोटे अनाजों का बुआई क्षेत्र भी 173 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 176 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है।
हालांकि दालों का बुआई क्षेत्र 126 लाख हेक्टेयर से घटकर 115 लाख हेक्टेयर के आसपास रह गया है. इस वर्ष खरीफ फसलों की कुल बुआई का क्षेत्र एक हजार इक्कीस लाख हेक्टेयर से मामूली बढ़कर एक हजार बाईस लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है।