क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में दिल्ली विश्वविद्यालय को भारत में पहला स्थान प्राप्त होने पर कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने आज खुशी व्यक्त की। दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कुलपति ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कल जारी रैंकिंग में दिल्ली विश्वविद्यालय को विश्वभर में 220 वां स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि भारत में यह पहले स्थान पर रहा है। योगेश सिंह ने बताया कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में कुल 95 देश और 13 सौ 97 संस्थान शामिल हैं।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...