कोलकाता नगर निगम के 144 वार्ड में मतदान शुरू

कोलकाता नगर निगम के 144 वार्ड में मतदान शुरू

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के सभी 144 वार्ड में रविवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कोविड-19 दिशा निर्देशों के सख्ती से पालन के बीच मतदान शुरू हुआ।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव नीलांजन शांडिल्य ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 4959 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है और यह शाम पांच बजे तक चलेगा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के लगभग 23,000 कर्मियों को शहर भर में तैनात किया गया है और शहर भर में महत्वपूर्ण स्थानों पर 200 से अधिक पुलिस चौकियां भी स्थापित की गई हैं।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस लगातार तीसरी बार निकाय बोर्ड में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) भी चुनाव मैदान में हैं। मतगणना 21 दिसंबर को होगी।

Related posts

Leave a Comment