वाराणसी की एक अदालत ने आज ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के लिए हिंदू याचिकाकर्ताओं की याचिका स्वीकार कर ली। जिला न्यायाधीश अजय कृष्ण विश्वेश ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण -एएसआई को मुस्लिमों द्वारा उपयोग किए जाने वाले वज़ुखाना क्षेत्र को छोड़कर परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया। अदालत ने एएसआई से यह स्पष्ट करने को कहा कि वैज्ञानिक सर्वेक्षण और बैरिकेड वाले क्षेत्र में कैसे सर्वेक्षण किया जायेगा ताकि याचिका पर अंतिम निर्णय लिया जा सके। अदालत ने एएसआई को चार अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई भी चार अगस्त को होगी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...