कोयला मंत्रालय ने आज वाणिज्यिक कोयला खनन नीलामी के अन्तर्गत पांच राज्यों की आठ खदानों की ई-नीलामी की। छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा और मध्य प्रदेश में स्थित इन खदानों का कुल कोयला भंडार दो हजार 157 मिलियन टन है।
कोयला मंत्रालय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सुरसा खदान, महाराष्ट्र की दाहेगांव-मकरधोकरा-IV और मरकी मंगली-IV खदानें, झारखंड की जितपुर और बसंतपुर खदानें, मध्य प्रदेश की बंधा उत्तर खदान और ओडिशा की रामपिया और डिप साइड की रंपिया खदान की ई-नीलामी की गई।
मंत्रालय ने बताया कि ओडिशा में रंपिया और डिप साइड में सबसे ज्यादा 1179.41 मिलियन टन भंडार है। मध्य प्रदेश में बंधा उत्तर खदान में पांच सौ भूगर्भीय भंडार हैं। केंद्र सरकार का निकट भविष्य में 107 से अधिक कोयला ब्लॉकों की नीलामी का लक्ष्य है।