कॉक्स बाजार में रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में 2023-24 विद्यालय वर्ष के लिए रिकॉर्ड 3 लाख बच्‍चों को दाखिला मिला

कॉक्स बाजार में रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में 2023-24 विद्यालय वर्ष के लिए रिकॉर्ड 3 लाख बच्‍चों को दाखिला मिला

यूनीसेफ की एक रिपोर्ट में कल कहा गया है कि विस्थापन की कठिनाइयों के बावजूद कॉक्स बाजार में रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में 2023-24 विद्यालय वर्ष के लिए रिकॉर्ड 3 लाख बच्‍चों को दाखिला दिया गया है।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने माना कि शिक्षण केंद्रों को जलाये जाने और चक्रवात मोखा की विपत्तियों के बावजूद बांग्‍लादेश में रोहिंग्‍या शरणार्थी शिविरों की कक्षाएं बच्‍चों से भर दिये गये हैं। विद्यालय के पहले दिन बच्चे उत्साहित थे। किशोरों और लड़कियों के लिए शिक्षा के अवसर बढ़ाये जाने के कारण रिकॉर्ड भर्ती संभव हो सकी है।

Related posts

Leave a Comment