कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन की घोषणा की

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन की घोषणा की

पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की। गजेन्द्र सिंह शेखावत पंजाब भाजपा के प्रभारी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कल नई दिल्ली में गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ विधानसभा चुनाव से पहले की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि दोनों दलों का गठबंधन पक्का है और सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर बातचीत जारी है। कैप्टन ने कहा कि जीत की संभावना के आधार पर सीटों के बंटवारे का फैसला किया जाएगा।

हम बिल्कुल तैयारी में हैं हंड्रेड परसेंट हम जीतेंगे, इसमें कोई डाउट ही नहीं है। क्वेश्चन है जैसा इन्होंने कहा कि हम सीट टू सीट बेसिस देखेंगे। विनिबिल्टी हमारा क्राइटएरिया है और जो विनिबिल्टी है, जहां बीजेपी के कैंडीडेट होंगे, पूरी तगड़े तरीके से हमारी पार्टी सपोर्ट करेगी और वह हमारे लोगों को सपोर्ट करेंगे।

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी कहा कि पंजाब लोक कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

पहले ही इस बात का संकेत दे चुके हैं कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और आज इस हमारी सातवीं वार्ता के बाद में मैं कह सकता हूं कि तय है कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। बाकी सारे विषयों पर एप्रोप्रिएट टाइम पर हम आप सबको सूचित करेंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के साथ अगले वर्ष फरवरी-मार्च में होने की उम्मीद है।

Related posts

Leave a Comment