भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भी कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। पार्टी ने मदन कौशिक और चार अन्य नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष रूप से आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है। पूर्व कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व सांसद सुनील जाखड़ भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त