केरल में, नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन कल पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव के लिए दस उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा। मतदान अगले महीने की 5 तारीख को होगा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लिजिन लाल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री ओम्मन चांडी के बेटे चांडी ओम्मन कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी-एम के जैक सी. थॉमस और आम आदमी पार्टी के ल्यूक थॉमस उपचुनाव लड़ने वाले अन्य उम्मीदवार हैं। नामांकन पत्रों की जांच आज होगी। पिछले 53 वर्षों से पुथुपल्ली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री ओम्मन चांडी के निधन के बाद यह सीट खाली है।
Related posts
इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women (ENG-W...
भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले...
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...