केरल के पर्वतीय इलाकों में मूसलाधार वर्षा और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व अरब सागर चक्रवात के कारण उत्तरी केरल के दूर-दराज और पर्वतीयी इलाकों में आज और कल तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। उत्तरी अंडमान सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों में इसके तेज होने की संभावना है। राज्य के आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, प्रशासन ने अलापुज्जा, पथनमथिट्टा और कोलम जिले में सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा कर दी है।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...