केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा है कि कोझिकोड में आज निपाह वायरस का कोई नया मामला सामने नही आया है। आज परीक्षण किए गए 42 नमूनों में कोई संक्रमण नहीं पाया गया। आज शाम कोझिकोड में एक समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि संपर्क सूची में 44 और लोगों को जोड़ा गया है, जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1 हजार 233 हो गई है। इनमें से 352 उच्च जोखिम श्रेणी में हैं जिसमें 129 स्वास्थ्य कर्मी हैं। अब तक जिले में चौंतीस हजार से अधिक घरों की निगरानी पूरी कर ली गई है। वीना जॉर्ज ने कहा कि निपाह वायरस का पता लगाने के लिए जीनोम अनुक्रमण पद्धति का सहारा लिया जाएगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...