केन्द्र सरकार ने पिछले नौ वर्ष के दौरान मछली पालन विकास और मछुआरों के कल्याण के लिए 38 हजार पांच सौ करोड़ रूपये आवंटित किए

केन्द्र सरकार ने पिछले नौ वर्ष के दौरान मछली पालन विकास और मछुआरों के कल्याण के लिए 38 हजार पांच सौ करोड़ रूपये आवंटित किए

केन्द्र सरकार ने पिछले नौ वर्ष के दौरान मछली पालन विकास और मछुआरों के कल्याण के लिए 38 हजार पांच सौ करोड़ रूपये आवंटित किए हैं। मछली पालन, पशुपालन और डेयरी विकास राज्यमंत्री डॉक्टर एल मुरूगन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 65 वर्ष की तुलना में आवंटन में यह बहुत बड़ी वृद्धि है। डॉक्टर मुरूगन ने आज पुदुचेरी की वैथीकुप्पम में मछुआरा समुदाय की शिकायत निवारण बैठक में यह जानकारी दी।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु के पुडुकोट्टई में 76 करोड़ रूपये की लागत से समुद्री जीव पार्क विकसित किया जा रहा है। काशीमेडु में पांच मछली पालन केन्द्र अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किए जा रहे हैं।

डॉक्टर मुरूगन ने मछुआरा समुदाय को आश्वस्त किया कि उनकी लम्बित मांगो पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कालापेट, राजभवन और मानावेली विधानसभा क्षेत्रों में एक सौ करोड़ रूपये की परियोजनाओँ को मंजूरी दी गई है जिनसे मछली पालन केन्द्र बनाए जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment