केन्द्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत 780 नए वायु परिवहन मार्ग मंजूर किए

केन्द्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत 780 नए वायु परिवहन मार्ग मंजूर किए

केंद्र सरकार ने कहा है कि क्षेत्रीय विमान सम्पर्क योजना-उड़ान के अंतर्गत 780 नए विमान यातायात मार्गों की अनुमति दी गई है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल लोकसभा में बताया कि योजना शुरू होने के बाद देश में 359 मार्ग चालू हो गए हैं। और उड़ान योजना के तहत 59 नए हवाई अड्डे बनाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन गतिविधियों में वृद्धि के साथ माल ढुलाई सेवाओं में भी अत्यधिक बढ़ोतरी हुई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान विमानों के जरिए माल ढुलाई दो प्रतिशत से बढ़ कर 19 प्रतिशत हो गई। उन्होंने कहा कि देश में कार्गो संचालकों की संख्या बढ़ कर 28 हो गई है।

Related posts

Leave a Comment