केन्द्र सरकार ने ई-नीलामी के माध्यम से भारतीय खाद्य निगम से 20 लाख टन गेहूं खुले बाजार में बिक्री के लिए जारी करने की घोषणा की है। आरक्षित मूल्यों में कमी के साथ 20 लाख टन गेहूं की अतिरिक्त उपलब्धता से गेहूं और उससे बने उत्पादों के बाजार मूल्य को कम करने में मदद मिलेगी। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंत्रियों की समिति ने आटा मिलों, निजी व्यापारियों, खरीददारों और गेहूं से बने उत्पादों के निर्माताओं को ई-नीलामी के जरिये 30 लाख टन गेहूं जारी करने का निर्णय लिया था। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा कि अब तक खुला बाजार बिक्री योजना-2023 के अंतर्गत 50 लाख टन गेहूं जारी करने का निर्णय लिया गया था। मंत्रालय ने कहा कि खुला बाजार बिक्री योजना नीति-2023 की घोषणा के बाद गेहूं और आटे की कीमतों में कमी आई है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...