उत्तराखंड में केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट आज सुबह से बंद कर दिए गए हैं। भैया दूज के पावन पर्व पर आज ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के साथ ही यमुनोत्री के कपाट परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। गंगोत्री धाम के कपाट कल ही गोवर्धन पूजा के अवसर पर बंद हो गए थे जबकि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को बंद होंगे। देवस्थानम बोर्ड के अनुसार कोरोना संक्रमण के बावजूद अभी तक साढे चार लाख तीर्थ यात्रियों ने चार धाम की यात्रा की है, जिसमें दो लाख चालीस हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं।
Related posts
-
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है, जो... -
MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए आंकड़ा-आधारित... -
अहमदाबाद स्थित कंकरिया भारत का पहला वॉटर न्यूट्रल कोचिंग डिपो बना; इसने जल शुद्धिकरण के लिए पौधों का उपयोग करने की एक अद्भुत उपलब्धि अर्जित की
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर न्यूट्रल...