केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरूआत की। यह कार्यक्रम 27 फरवरी से दो मार्च तक देशभर में चलाया जाएगा। श्री मांडविया ने लोगों और गैर सरकारी संगठनों से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि टीके लगवाकर बच्चों को पोलियो से बचाया जा सकता है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरूआत की