केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में मीडिया की स्‍वतंत्रता पर किए जा रहे हमलों की निंदा की

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में मीडिया की स्‍वतंत्रता पर किए जा रहे हमलों की निंदा की है। पश्चिम बंगाल में संदेशखाली में किए गए अत्‍याचार की रिर्पोटिंग कर रहे एक टीवी पत्रकार को कल शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक टीवी चैनल से उन्‍होंने कहा कि यह दुखद है कि पत्रकारों को एक ऐसे राज्‍य में जहां महिला मुख्‍यमंत्री है वहां महिलाओं पर अत्‍याचार की खबर देने से रोका जा रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में पत्रकारों के खिलाफ प्रताड़ना कोई नया मामला नहीं है।

महिलाओं के ऊपर अत्‍याचार के नए रिकॉर्ड बन रहे हों, महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हों, इससे बडा दुर्भाग्‍य क्‍या होगा कि जहां मुख्‍यमंत्री को निर्देश देने चाहिए थे अपने अधिकारियों को उन लोगों, गुंडों और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए। उसकी बजाए अगर रिपोर्टर के ऊपर कार्रवाई की जाती है और उसको रिपोर्ट नहीं करने दिया जाता है तो लोकतंत्र की हत्‍या के साथ फ्रीडम ऑफ प्रेस, अभिव्‍यक्ति की आजादी उसको भी जिस तरह से दबाने का प्रयास किया गया कुचलने का प्रयास किया गया यह दुर्भाग्‍यपूर्ण है।

Related posts

Leave a Comment