केंद्रीय वित्त मंत्री ने मुंबई में सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों के कामकाज की समीक्षा की

केंद्रीय वित्त मंत्री ने मुंबई में सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों के कामकाज की समीक्षा की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मुंबई में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की वार्षिक समीक्षा बैठक में 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने बैंकों की पहुंच बढाने और श्रेष्‍ठ सेवाओं पर तीसरी रिपोर्ट जारी की तथा सर्वश्रेष्‍ठ काम करने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को पुरस्‍कार भी दिये। साफ सुथरी छवि और स्‍मार्ट बैंकिंग के लिए पुरस्‍कार पाने वालों में केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment