केंद्रीय सूचना-प्रसारण, रेलवे और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव एक दिन के केरल दौरे पर आज सुबह कोच्चि पहुंचे। उन्होंने रेलवे से संबंधित बुनियादी ढांचा, अमृत भारत एक्सप्रेस और स्टेशन विकास परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए विशेष रेलगाडी से अलुवा से कोझिकोड तक की यात्रा की। कोझिकोड रेलवे स्टेशन पर वे पलक्काड रेल संभाग की जारी विकास परियोजनाओं का जायजा लेने के लिए समीक्षा बैठक करेंगे। अश्विनी वैष्णव आज कोझिकोड में दैनिक पत्र जन्मभूमि के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत आयोजित ज्ञान उत्सव का भी शुभारम्भ करेंगे।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...