केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री के साथ हज के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री के साथ हज के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की

अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्‍मृति ईरानी ने आज सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री तौफीक बिन फौजान अल रबिया के साथ हज के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर उपयोगी बातचीत की। नई दिल्‍ली में मीडिया को संबोधित करते हुए स्‍मृति ईरानी ने कहा कि दोनों देश सभी हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ हज जाने की प्रक्रिया को यथासंभव सुविधाजनक और बाधारहित बनाने के लिए मिलकर काम करते रहने पर सहमत हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत, हज यात्रा विशेषकर 2023 की हज यात्रा सुगमता से संपन्‍न कराने के लिए सऊदी अरब से मिले सहयोग की तहेदिल से सराहना करता है। इस यात्रा में भारतीय महिला तीर्थयात्रियों की संख्या लगभग 47 प्रतिशत थी।

स्‍मृति ईरानी ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार हज यात्रा को समाज के सभी वर्गों विशेषकर महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार 2024 के लिए हज नीति की पहले ही घोषणा कर चुकी है और इसके लिए आवेदन मंगाए गए हैं। एक वक्‍तव्‍य में सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री ने बताया कि उनका देश तकनीकों के इस्तेमाल और उन्‍नत बुनियादी ढांचों से उमरा को एक सुखद धार्मिक यात्रा के रूप में बदल चुका है।

Related posts

Leave a Comment