केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार: राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में 43 नेताओ को दिलाई शपथ

केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार: राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में 43 नेताओ को दिलाई शपथ

केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में 43 नेताओ को शपथ दिलाई।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राज कुमार सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, नारायण तातू राणे, सर्बानंद सोनोवाल, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

केंद्रीय मंत्री-परिषद विस्तार से पहले सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, डी वी सदानन्‍द गौडा, थावरचंद गहलोत, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, महिला और बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी, पर्यावरण राज्‍य मंत्री बाबुल सुप्रियो, शिक्षा राज्‍य मंत्री संजय धोत्रे, पशुपालन और मत्‍स्‍य पालन राज्‍य मंत्री प्रताप शरंगी ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इनके इस्‍तीफे स्‍वीकार कर लिए हैं।

Related posts

Leave a Comment