केंद्र ने नागालैंड में सशस्त्र सेना विशेष अधिकार अधिनियम-अफस्पा हटाने के मुद्दे पर विचार करने के लिए एक समिति का गठन किया है। पिछले बृहस्पतिवार को नागालैंड सरकार के प्रतिनिधियों की गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद यह कदम उठाया गया है। समिति 45 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। भारत के महा पंजीयक और जनगणना आयुक्त विवेक जोशी पांच सदस्यों की समिति के अध्यक्ष होंगे। गृह मंत्रालय में अपर सचिव पीयूष गोयल इसके सदस्य सचिव होंगे।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...