केंद्र ने जम्मू-कश्मीर पीपल्स फ्रीडम लीग को अगले पांच वर्ष के लिए अवैध संगठन घोषित किया है। यह संगठन आतंकवाद के जरिए जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देकर भारत की अखंडता के लिए खतरा बना हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के मोहम्मद यासिन मलिक गुट पर प्रतिबंध पांच और वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। यह गुट जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद और आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों के साथ कानून सख़्ती से निपटेगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...