कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज दोपहर हैदराबाद में शुरू हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की अध्यक्षता में यह बैठक शहर के ताज कृष्णा होटल में हो रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कार्य समिति के सदस्य और अन्य आमंत्रित सदस्य बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव और आईएनडीआईए गठबंधन की कार्ययोजना सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। पूर्ण कार्य समिति की बैठक कल होगी जिसमें कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस विधायी दलों के नेता हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद कल शाम तुकुगुडा में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा 6 गारंटियों की घोषणा किए जाने की संभावना है।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...