कलवरी श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी वागीर को आज भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इस सिलसिले में मुंबई में आयोजित समारोह में नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर. हरिकुमार मुख्य अतिथि थे। इस पनडुब्बी को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स मुंबई ने फ्रांस के मैसर्स नवल ग्रुप के सहयोग से तैयार किया है। कलवरी श्रेणी की चार पनडुब्बियां पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल हो चुकी हैं। वागीर से भारत के समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। यह पनडुब्बी जमीनी युद्ध, पनडुब्बी रोधी युद्ध, खुफिया सूचना इकट्ठा करने, सुरंगे बिछाने और टोही अभियानों के लिए सक्षम है। 12 नवंबर 2020 को शुरू की गई वागीर पनडुब्बी भारत में अब तक निर्मित सभी पनडुब्बियों की तुलना में सबसे कम समय में बनाई गई है। इस पनडुब्बी ने अपनी पहली समुद्री सॉर्टी पिछले वर्ष फरवरी में की थी और नौसेना में शामिल किए जाने से पहले इसके कई समुद्री परीक्षण हुए। यह पनडुब्बी पिछले वर्ष 20 दिसंबर को भारतीय नौसेना को सौंपी गई।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...