कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय के दल पर हुए हमले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया

कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस महीने की पांच तारीख को पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हुए हमले की जांच के लिए आज सीबीआई, पश्चिम बंगाल पुलिस संयुक्त विशेष जांच दल-एसआईटी का गठन किया है।

उच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायाधीश जॉय सेन गुप्ता ने आज एसआईटी के गठन का आदेश दिया है। पूरी जांच कलकत्ता उच्‍च न्‍यायालय की निगरानी में की जाएगी। न्‍यायालय ने आदेश दिया कि कल तक मामले से जुड़े सभी दस्तावेज एसआईटी को सौंप दिए जाएं। एसआईटी 12 फरवरी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

स्थानीय नेता और सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस एआईटीसी के जिला परिषद के कर्माध्यक्ष शाहजहां शेख के समर्थकों ने प्रवर्तन निदेशालय के एक दल पर हमला किया गया था। शाहजहां शेख की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Related posts

Leave a Comment