कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना कल सवेरे आठ बजे शुरू होगी। राज्यभर में 34 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती के प्रबंध किए गए हैं। कर्नाटक में दस मई को हुए विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में 72.44 प्रतिशत मतदान हुआ था।
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को 73.19 प्रतिशत मतदान का रिकार्ड बना। राज्य में पंजीकृत 5 करोड 30 लाख 85 हजार 556 मतदाताओं में से 3 करोड 88 लाख 51 हजार 807 लोगों ने वोट डाले।