कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए कल वोट डाले जाएंगे। राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए दो हज़ार छह सौ तेरह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रचार के अंतिम दिन कल विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने रोड शो और जन सभाएं की। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष विधानसभा चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
कल मतदान के दिन कड़़े सुरक्षा प्रबंध किए गए है। काफी बड़े तादात में पुलिस और पारा मिलिट्री टुकड़ियों का बल तैनात किया जाएगा। बीस मतदान क्षेत्रों के लिए एक सेक्टर मोबाइल यूनिट के हिसाब से दो हजार नौ सौ तीस सेक्टर मोबाइल यूनिट तैनात किए जाएगे। एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में मॉनेटरिंग मोबाइल यूनिट मतदान क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंध की निगरानी करेगी। हर एक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक डीवाई एसपी स्तर के पुलिस अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। जिला और राज्य की सीमाओं पर सात सौ चेक पोस्ट बनाए गए है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए है।