कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटों पर दो चरणों में 26 अप्रैल और 7 मई को होगे मतदान

कर्नाटक में दो चरण में लोकसभा मतदान होंगे। कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटों पर दो चरणों में 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान होगा। दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना 28 मार्च को और तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल को जारी होगी।

हर चरण में 14 मत क्षेत्रों में चुनाव हो्ंगे। कुल 28 क्षेत्रों में से पांच अनुसूचित जाति और दो अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित हैं। मतदाता सूची में 5 दशमलव चार-दो करोड़ मतदाताओं का नाम अंकित हैं जिनमें 11 लाख से ज्‍यादा युवा मतदाता हैं 38 हजार से ज्‍यादा दिव्‍यांग मतदाता हैं और 5 दशमलव सात-शून्‍य लाख से ज्‍यादा मतदाता 85 वर्ष की आयु के ऊपर है। बेंगलुरु नॉर्थ संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्‍यादा और उडुपी चिकमंगलूर क्षेत्र में सबसे कम मतदाता हैं। 28 संसदीय क्षेत्र में 58,834 मत केंद्र हैं, जिनमें एक हजार एक सौ बीस पिंक बूथ है।

दिव्‍यांग और युवाओं द्वारा संचालित 224 प्रत्येक मत केन्‍द्र रहेंगे। 40 एथनिक और 200 थीम बेस मतदान केन्‍द्र रहेंगे। चुनाव कार्य के लिए तीन लाख्‍ से ज्‍यादा कर्मी लगा गए हैं। इस चुनाव में बीजेपी और जेडीएस का गठनबंधन है। कांग्रेस सभी 28 सीटों से लडेगी। बीजेपी 25 सीटों से और जेडीएस तीन सीटों से चुनाव लडेगी।

Related posts

Leave a Comment