कर्नाटक में सभी स्नातक, स्नातकोत्तर, इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज कोविड मानदंडों और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए आज खुल जाएंगे।
उपमुख्यमंत्री डॉ. सी एन अश्वत्थ नारायण ने कहा है कि कक्षाओं में शामिल नहीं होने वाले विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढाई जारी रख सकते हैं।