कनार्टक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस स्‍पष्‍ट बहुमत, कांग्रेस-136, भाजपा-64, जेडी(एस)-20 और अन्य-4

कनार्टक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस स्‍पष्‍ट बहुमत, कांग्रेस-136, भाजपा-64, जेडी(एस)-20 और अन्य-4

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बडी पार्टी के रूप में उभरी है। इनमें कांग्रेस को 136 और भारतीय जनता पार्टी को 64 सीटे मिली हैं। जनता दल सेक्‍युलर ने 20 और अन्‍य ने 4 सीटे जीती हैं।

निर्वाचन आयोग के ताजा आंकडों के अनुसार कांग्रेस ने 96 सीटे जीत ली हैं और 40 सीटों पर उसके उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 45 सीटे जीती हैं और 19 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल सेक्‍युलर ने 16 निर्वाचन क्षेत्रों में विजय हासिल की है और 4 में आगे चल रही है। अन्‍य उम्‍मीदवार चार सीटों पर जीत दर्ज की हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले गए थे। इसमें 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो राज्‍य में अब तक का सबसे अधिक है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, कर्नाटक में नफ़रत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है। कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे।

बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई ने कहा, कर्नाटक की जनता का जो निर्णय है हम उसको स्वीकार करते हैं। हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे, उन्हें ठीक करेंगे और इसे पुनर्गठित कर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे।

Related posts

Leave a Comment