ओपेक और रूस के नेतृत्व वाले सहयोगी देशों ने तेल उत्पादन में 20 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती का फैसला किया

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन-ओपेक और रूस के नेतृत्व वाले सहयोगी देशों ने कल वियना में हुई बैठक में तेल उत्पादन में 20 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती का फैसला किया है। यह कोविड महामारी के बाद से तेल उत्पादन में अब तक की सबसे बड़ी कटौती होगी। इस कटौती से तेल की कीमतों में उछाल आने की संभावना है। अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ओपेक के निर्णय पर निराशा व्यक्त की है।

Related posts

Leave a Comment