ओड़िसा सरकार ने भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम की प्रायोजन अवधि दस वर्ष के लिए आगे बढाई

ओड़िसा सरकार ने भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम की प्रायोजन अवधि दस वर्ष के लिए आगे बढाई

ओडिसा सरकार ने राष्‍ट्रीय हॉकी टीम की प्रायोजन की अवधि दस वर्ष के लिए आगे बढ़ा दी है। मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने कल भुवनेश्‍वर में पुरूषों और महिलाओं की राष्‍ट्रीय हॉकी टीमों के ओलिम्पिक खिलाडियों के स्‍वागत के लिए आयोजित समारोह में यह घोषणा की।

पुरूषों और महिलाओं की राष्‍ट्रीय हॉकी टीम को प्रायोजित करने की अवधि दस वर्ष के लिए बढाएं जाने की घोषणा करते हुए मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि ओडिसा और हॉकी एक दूसरे का पर्यायवाची बनने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्‍होंने कहा कि भारतीय हॉकी के लिए एक नये युग की शुरूआत होगी और राष्‍ट्र का गौरव लौटेगा। मुख्‍यमंत्री पटनायक ने तोक्‍यो ओलिम्पिक में ऐतिहासिक जीत पर प्रत्‍येक खिलाडी को दस लाख रुपये और सहयोगी स्‍टाफ को पांच लाख रुपये प्रदान किये। इस अवसर पर पुरूष हॉकी टीम के कप्‍तान मनप्रीत सिंह ने कहा कि तोक्‍यो ओलिम्पिक 2020 में उनकी सफलता में ओडिसा का अहम योगदान है। इससे पहले कल दिन में भारतीय हॉकी टीम भुवनेश्‍वर हवाई अड्डे पर पहुंची, जहां उसका भव्‍य स्‍वागत किया गया।

Related posts

Leave a Comment