बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इसके लिए दो अलग-अलग टीमों की घोषणा की। शुरुआती दो मैचों में केएल राहुल टीम के कप्तान और रवींद्र जड़ेजा उप कप्तान होंगे। रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को पहले दो एकदिवसीय मैच के लिए आराम दिया गया है। हालांकि, तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में ये तीनों खिलाड़ी टीम में मौजूद रहेंगे। पहला एकदिवसीय मैच शुक्रवार को मोहाली में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा