ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भारत की चार दिन की यात्रा पर आज शाम अहमदाबाद पहुंचेंगे

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भारत की चार दिन की यात्रा पर आज शाम अहमदाबाद पहुंचेंगे

ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बानीज भारत की चार दिन की यात्रा पर आज अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वे मुंबई और दिल्‍ली भी जाएंगे। एंथनी अल्‍बानीज का 10 मार्च को राष्‍ट्रपति भवन के प्रांगण में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। एंथनी अल्‍बानीज राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत-ऑस्‍ट्रेलिया व्‍यापक सामरिक साझेदारी के अंतर्गत सहयोग के क्षेत्रों पर वार्षिक बैठक भी करेंगे। दोनों नेताओं के बीच आपसी, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विमर्श होगा।

अहमदाबाद पुलिस ने क्रिकेट मैच देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ की आशंका के मद्देनजर स्टेडियम के साथ-साथ शहर के आसपास के क्षेत्रों में तीन हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं।

Related posts

Leave a Comment