चेन्नई में एशियाई पुरूष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा। कल भारत ने सेमीफाइनल में जापान के खिलाफ 5 गोल किए, जबकि जापान की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। एक अन्य सेमीफाइनल में मलेशिया ने 6 गोल किये जबकि दक्षिण कोरिया की टीम केवल 2 गोल ही कर पाई।
आज ही तीसरे और चौथे स्थान के लिए जापान और दक्षिण कोरिया के बीच मैच होगा। खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर फाइनल मुकाबले के दौरान उपस्थित रहेंगे।