चीन के हांगचोओ में एशियाई खेल के दूसरे दिन भारत ने दो स्वर्ण और चार कांस्य पदक सहित छह पदक उसकी झोली में आए। भारत के पदकों की कुल संख्या 11 हो गई है। महिला क्रिकेट के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर इस स्पर्धा में पहली बार स्वर्ण पदक जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 117 रन का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 97 रन पर ही बना सकी। अब तक भारत ने दो स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य सहित कुल 11 पदक जीत लिए हैं।
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में भारत की महिला क्रिकेट टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारत की महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी क्रिकेट टीम ने कितना शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट में स्वर्ण पदक हासिल किया। देश उनकी अतुलनीय उपलब्धि पर प्रसन्न है। हमारी बेटियां अपनी प्रतिभा, दृढता और टीम भावना के बल पर खेल के मैदान में भी तिरंगे को ऊंचा रख रही हैं। “आपकी शानदार जीत के लिए बधाई।”