एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की अंतिम पंघाल ने कजाकिस्तान के अस्ताना में रजत पदक जीता

भारत की अंतिम पंघाल ने कजाकिस्‍तान के अस्‍ताना में एशियाई कुश्‍ती चैम्पियनशीप 2023 में 53 किलोग्राम के वर्ग में रजत पदक जीता। पंघाल को जापान की अकारी फुजिनामी ने 53 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में हराया। वर्ल्‍ड चैम्पियन फुजिनामी ने बडी सहजता से एशियाई खिताब बरकरार रखा। पहले दौर में मुकाबला खत्‍म होने से पहले तक वे 19 वर्षीय पंधाल से चार शून्‍य से आगे थीं। भारत की अन्‍य चार पहलवानों में अंशु मलिक ने 57 किलोग्राम में, सोनम मलिक ने 62 किलोग्राम में, मनीषा ने 65 किलोग्राम में और रितिका ने 72 किलोग्राम में कांस्‍य पदक जीता।

Related posts

Leave a Comment