दक्षिण कोरिया के बुसान में एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में आज भारत ने जापान को 62-17 के बड़े अंतर से हरा दिया। मैच के पहले हाफ में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी स्थिति को मजबूत किया, जिसके आगे जापान की टीम कुछ विशेष नहीं कर सकी। भारत की ओर से असलम ईनामदार और सचिन तंवर ने शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ भारत अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। भारत का अगला मैच ईरान से कल होगा।
एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप: भारत ने जापान को 62-17 से हराया
