एशिया कप T20 क्रिकेट में आज दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुपर फोर के मैच में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुपर फोर के मैच में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 181 रन बनाए। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 रन की शानदारी पारी खेली। पाकिस्तान के शादाब खान ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।
जवाब में पाकिस्तान ने 19 ओवर और पांच गेंद में पांच विकेट के नुक्सान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 71 और मोहम्मद नवाज ने बीस गेंदो में 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।