एशिया कप ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट में कल रात दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुपर फोर के मैच में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट पर 181 रन बनाए। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 रन की शानदार पारी खेली। पाकिस्तान के शादाब खान ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।
जवाब में पाकिस्तान ने 19 ओवर और पांच गेंद में पांच विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 71 और मोहम्मद नवाज ने बीस गेंदो में 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
भारत टूर्नामेंट के फाइनल में अब भी पहुंच सकता है। इसके लिए भारत को श्रीलंका के साथ छह सितम्बर और अफगानिस्तान के साथ आठ सितम्बर को होने वाले दोनों मैच जीतने होंगे।